spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़दुनियाXi Jinping to visit Moscow: शी और पुतिन के बीच क्या पक...

Xi Jinping to visit Moscow: शी और पुतिन के बीच क्या पक रही है खिचड़ी? 3 दिन के दौरे पर अगले हफ्ते रूस जाएंगे जिनपिंग

Published on

spot_imgspot_img

Creative Common

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च से 22 मार्च तक रूस की यात्रा करने वाले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की।

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के एक साल पूरे हो गए हैं। बीते वर्ष 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला शुरू किया था वहीं अमेरिका इन दिनों रूस के साथ ही चीन पर भी हमलावर है। अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने समकक्ष  व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस की यात्रा करने वाले हैं।  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च से 22 मार्च तक रूस की यात्रा करने वाले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की। पिछले साल फरवरी के अंत में यूक्रेन पर हमले के बाद शी की यह पहली रूस यात्रा है। दोनों नेता आखिरी बार सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में मिले थे। 

मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुरोध पर थी। इसमें यह नहीं बताया गया कि पुतिन शी के साथ मुलाकात करेंगे या नहीं। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20-22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। क्रेमलिन ने कहा कि वार्ता के दौरान वे रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी संबंधों और सामरिक सहयोग के आगे के विकास के सामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें कहा गया है, “कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 

अन्य न्यूज़

Latest articles

Check Predictions for Sunday Here

NUMBER 1Medical practitioners will get a special new offer today. Farming and education industry...

Money Astrological Prediction for Sunday

MONEY MANTRA RASHIFAL BY ASTROBHOOMI: Check out today’s prediction by Bhoomika Kalam, an International...

Naveen Paliwal Takes Charge as AAP President in Rajasthan

Newly appointed president of the Aam Aadmi Party in Rajasthan Naveen Paliwal. (Image: AAP/twitter)Newly...

Oppn Parties Say Most Promises Incomplete as Yogi Completes Six Years in Office

The opposition SP and BSP criticised the ruling BJP in Uttar Pradesh on Saturday...