spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़दुनियाEarthquake के कारण इक्वाडोर में 13, पेरू में एक व्यक्ति की मौत

Earthquake के कारण इक्वाडोर में 13, पेरू में एक व्यक्ति की मौत

Published on

spot_imgspot_img

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Common

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाक्विल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में था। प्राधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पेरू में एक और इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हो गई।

क्विटो। दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
भूकंप के कारण कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।
‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाक्विल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में था।
प्राधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पेरू में एक और इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 126 अन्य लोग घायल हुए हैं।
इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने संवाददाताओं से कहा कि भूंकप के कारण लोगों में ‘‘निश्चित ही दहशत फैल गई’’।

लासो कार्यालय ने एक बयान में बताया कि भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों में से 11 की तटीय राज्य एल ओरो में और दो की पर्वतीय राज्य अजुए में मौत हुई।
पेरू में, इक्वाडोर के साथ लगती उसकी उत्तरी सीमा से मध्य प्रशांत तट तक भूकंप महसूस किया गया। पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में एक मकान के ढहने के कारण सिर में चोट लगने से चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।
भूकंप के कारण कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाक्विल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Latest articles

FIA to Clarify Rules Following Fernando Alonso Chaos at Saudi Arabian GP

Fernando Alonso (Twitter) Alonso crossed the line third in his Aston Martin on Sunday...

Kirron Kher Tests Covid-19 Positive, Shares Health Update on Social Media

Last Updated: March 21, 2023, 07:17 ISTKirron Kher becomes the latest celebrity to get...

Biden Issues First Veto, Rejecting Republican Bill to Reverse Investing Rule

Last Updated: March 21, 2023, 07:12 ISTBiden refused to sign it into law, arguing...

Harmanpreet Calls it High Time for MI to Bounce Back After 2 Straight Losses

Mumbai Indians captain Harmanpreet Kaur (Photo: wplt20.com)The WPL 2023 witnessed a sudden slump in...