spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़टेक्नोलॉजीJhoome Jo Pathaan released On Youtube left behind Besharam Rang with 74...

Jhoome Jo Pathaan released On Youtube left behind Besharam Rang with 74 lakh views in 6 hours

Published on

spot_imgspot_img

और जैसा कि तय था शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर कई दिनों से बज था। लोग इंतजार कर रहे थे कि कब यह गाना रिलीज होगा। गुरुवार सुबह यशराज फ‍िल्‍म्‍स के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज कर दिया गया है। दिलचस्‍प यह है कि ‘झूमे जो पठान’ को ‘बेशर्म रंग’ गाने से भी ज्‍यादा देखा जा रहा है।   

विशाल और शेखर के म्‍यूजिक से सजे इस गीत को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने को शाहरुख और दीपिका पर फ‍िल्‍माया गया है। पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही छा गया था। विवादों ने इसे और ज्‍यादा सुर्खियों में बनाया। हालांकि ‘झूमे जो पठान’ को ‘बेशर्म रंग’ भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेडिंग में नंबर-1 पर है। 

‘बेशर्म रंग’ गीत को उसकी रिलीज के शुरुआती 7 घंटों में 50 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले थे। उसके मुकाबले Jhoome Jo Pathaan को रिलीज के 6 घंटों में 74 लाख बार देखा जा चुका है। बेशर्म रंग सॉन्‍ग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ठीक 10 दिनों के बाद ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हुआ है। विदेशी लोकेशन पर शूट हुए इस गीत की शुरुआत में ही शाहरुख को उनका पसंदीदा डांस पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास यह भी है कि इस गाने में दीपिका या शाहरुख किसी की भी ड्रेस का रंग भगवा नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड में डांस कर रहे कलाकारों के कपड़े कुछ मिलते-जुलते रंग के नजर आते हैं। देखना होगा कि इस गाने पर लोग कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। अब ‘बेशर्म रंग’ गाना सुनने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Latest articles

Vladimir Putin May Visit Turkey in April for Power Plant Inauguration, Says Erdogan

Last Updated: March 30, 2023, 06:44 ISTTurkish President Recep Tayyip Erdogan (L) meets Russian...

Rare ‘Eternal Pink’ Diamond Worth $35 Million Set for Auction in New York

Last Updated: March 30, 2023, 06:36 ISTA model holds a 10.57 carat vivid pink...

Delicious and Easy-to-Make Ramzan Recipes for Your Iftar Menu

Impress Your Guests with These Amazing Ramzan Recipes (In frame: Nalli Nihari recipe by...

Naiyo Ladga to Kaun Tujhe, Songs That You Must Add To Your Playlist

Published By: Nibandh VinodLast Updated: March 30, 2023, 06:30 ISTPalak Munchhal has lent...