spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़खेलWTT स्टार कंटेंडर गोवा में Olympic चैम्पियन मा लॉन्ग मुख्य आकर्षण

WTT स्टार कंटेंडर गोवा में Olympic चैम्पियन मा लॉन्ग मुख्य आकर्षण

Published on

spot_imgspot_img

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाने वाले 34 साल के मा लॉन्ग दो बार के ओलंपिक चैंपियन हैं। इस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग में उनके हमवतन और मौजूदा विश्व चैंपियन तथा विश्व रैंकिंग के शीर्ष खिलाड़ी फैन जेन्डॉन्ग भी चुनौती पेश करेंगे।

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन मा लॉन्ग और चीन की चेन मेंग 27 फरवरी से पांच मार्च तक यहां होने वाले विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटेटे) स्टार कंटेंडर गोवा के लिए भारत आने वाले क्रमश: पुरुष और महिला शीर्ष खिलाड़ियों में आकर्षण के केन्द्र होंगे।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाने वाले 34 साल के मा लॉन्ग दो बार के ओलंपिक चैंपियन हैं। इस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग में उनके हमवतन और मौजूदा विश्व चैंपियन तथा विश्व रैंकिंग के शीर्ष खिलाड़ी फैन जेन्डॉन्ग भी चुनौती पेश करेंगे।

अनुभवी शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरण भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य शीर्ष खिलाड़ियों में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जापान के तोमाकाजु हरिमोटो और दुनिया के छठे नंबर के स्वीडन के ट्रूल्स मोरगार्ड, दुनिया के आठवें नंबर के चीनी ताइपे के लिन यून-जू और दुनिया के नौवें नंबर के स्लोवेनिया के डार्को जोर्जिक भी शामिल है।
महिला वर्ग में चेन के अलावा उनकी हमवतन और दुनिया की नंबर एक सन यिंग्शा ने भी भागीदारी की पुष्टि की है।

इसके साथ ही दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी जापान की हिना हयाता, दुनिया की नंबर आठ जापान की कासुमी इशिकावा खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
इन दिग्गज खिलाड़ियों को भारत की शीर्ष और दुनिया की 34 नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा की चुनौती का सामना करना होगा जो घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगी।

मनिका ने डब्ल्यूटेटे स्टार कंटेंडर गोवा के बारे में कहा, ‘‘ गोवा में अपने पहले वैश्विक  टेबल टेनिस स्पर्धा में खेलना एक शानदार अनुभव होगा। घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा बड़े सम्मान की बात होती है। मैं दर्शकों की हौसलाअफजाई सुनने का इंतजार कर रही हूं। उम्मीद है कि हम उन्हें गौरवान्वित करेंगे।’’
इस मौके पर साथियान ने कहा, ‘‘मैं भारत में पहली बार डब्ल्यूटेटे सीरीज में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, ऐसे में मुकाबले काफी मुश्किल होंगे। मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शक हमारा समर्थन करने आयेंगे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Latest articles

‘Was Great Experience Being Able to Captain MS Dhoni But Also Very Daunting as Well’: Steve Smith

Premier Australia batter Steve Smith opens up on captaining legendary India skipper MS Dhoni...

Inside Karan Johar’s Magnificient Bachelor Pad Renovated By Gauri Khan!

Published By: Bhawna AryaLast Updated: March 29, 2023, 20:48 ISTGauri Khan designed Karan...

The Elephant Whisperers’ Bomman-Bellie Reveal Life After Oscar Is Changed, People Now Ask For Selfies

The Elephant Whisperers couple celebrate Oscars win.Bomman and Bellie also mentioned that it is...

Bihar BEd CET Admit Card 2023 to release tomorrow on biharcetbed-lnmu.in, how to download

NEW DELHI: The Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga is scheduled to release the Bihar...