spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़खेलIPL Auction 2023: शुक्रवार को होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, जानें किस...

IPL Auction 2023: शुक्रवार को होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, जानें किस टीम के पास है कितना पैसा

Published on

spot_imgspot_img

मिनी नीलामी में बेन स्टोक्स, सैम करेन, कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन किया जाएगा। इस ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 2023 में अपने खेमे को मजबूत करने के लिए आईपीएल के 10 टीमें बोली लगाती दिखेंगी। 10 फ्रेंचाइजी के कुल 87 स्थान भरे जाने हैं। पिछले महीने कई टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। कल जिन खिलाड़ियों की बोली लगेगी उसमें कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे इस प्रक्रिया की शुरुआत होगी। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा। 

किस टीम के पास है कितना पैसा

सनराइजर्स हैदराबाद के 13 स्लॉट्स खाली हैं। इसके लिए उसके पास 42.25 करोड़ रुपए है

पंजाब किंग्स में 9 स्लॉट्स खाली है जिसके लिए उसके पास 32.2 करोड रुपए हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स में 10 स्लॉट्स खाली है। इसके लिए लखनऊ के पास 23.35 करोड़ रुपए है।

मुंबई इंडियंस 20.55 करोड रुपए के साथ अपने खाली 9 स्लॉट्स को भरने की कोशिश करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़ रुपए में 5 स्लॉट्स को भरेगी।

गुजरात टाइटन 19.25 करोड़ रुपए के साथ अपने 7 स्लॉट्स को भरने की कोशिश करेगी। 

रॉयल चैलेंजर्स के पास 13.2 करोड़ रुपए है और 9 स्लॉट्स खाली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़ रुपए के साथ 7 स्लॉट्स को भरने की कोशिश में है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सिर्फ 7.05 करोड़ रुपए हैं और 11 स्लॉट्स खाली है। 

करेन, स्टोक्स और ग्रीन को मिल सकती है मोटी कीमत

मिनी नीलामी में बेन स्टोक्स, सैम करेन, कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं। टी20 विश्व कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करेन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। वह अभी 24 साल के हैं और टीम उन्हें लंबे समय तक बरकरार रखने की उम्मीद के साथ अपने से जोड़ना का प्रयास करेंगी। करेन को 2019 में पंजाब किंग्स ने मोटी कीमत पर खरीदा था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे। चेन्नई उन्हें फिर से अपनी टीम से जोड़ने का प्रयास करेगा। बेन स्टोक्स और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी मोटी कीमत लग सकती है। ब्रूक सीमित ओवरों में पहले ही अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं जबकि हाल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में शतक जमाए थे। 

भारतीय खिलाड़ियों में टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं मयंक अग्रवाल में फ्रेंचाइजी अधिक दिलचस्पी दिखा सकती हैं। उनका आधार मूल्य एक करोड रुपए है। पंजाब किंग्स ने इस साल के शुरू में उन्हें रिलीज करके शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया था। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और जयदेव उनादकट भारतीय तेज गेंदबाजों में टीमों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों (अनकैप्ड) की सूची में तेज गेंदबाज शिवम मावी और यश ठाकुर भी शामिल हैं।

Latest articles

NZ vs SL: Blair Tickner Gets Emotional as Crowd Pays Tribute to People Affected by Cyclone Gabrielle

Blair Tickner gets emotional as crowd pays tribute to people affected by Cyclone GabrielleDuring...

Virat Kohli Lacked ‘Planning’ During Chennai ODI Loss To Australia, Says Mohammad Kaif

Australian players celebrate the wicket of Virat Kohli in the 3rd ODI of the...

BJP for Karnataka: A Legitimate Claim Over Retention of Power

Karnataka Assembly elections are due in May 2023 and PM Narendra Modi has already...

BJP MLA Satish Reddy Offers Sarees, Tiffin Boxes Filled With Chicken In Bommanahalli

Last Updated: March 25, 2023, 15:59 IST MLA Satish Reddy distributes sarees, and tiffin...