spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़खेलIPL के इतिहास में अब तक ये रहे हैं सबसे महंगे प्लेयर्स,...

IPL के इतिहास में अब तक ये रहे हैं सबसे महंगे प्लेयर्स, यहां देखे लिस्ट

Published on

spot_imgspot_img

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए नीलामी शुरू हो गई है। कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन 2023 का आयोजन हो रहा है। इस ऑक्शन में सैम करन ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। सैम कर्रन इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए कोच्चि में आईपीएल का ऑक्शन जारी है। इस ऑक्शन में 23 दिसंबर को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑल राउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड रुपए में खरीदा। इसके साथ सैम करन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर हो गए है।

सैम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे है। मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल की नीलामी ने दोनों ही खिलाड़ी सबसे मंहगे बिके है। इसके अलावा इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है।

आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो काफी महंगे रहे है।

– सैम करन- आईपीएल 2023 के इतिहास में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए है। आईपीएल ऑक्शन 2023 में सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ आईपीएल के इतिहास में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है।

– कैमरन ग्रीन – मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर दूसरे नंबर पर आ गए है।

– बेन स्टोक्स- चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम का हिस्सा बनाया है। बेन स्टोक्स आईपीएल में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनए है।

क्रिस मॉरीस – राजस्थान रॉयल्स वर्ष 2021 में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को अपनी टीम में शामिल कर चुकी है। क्रिस मॉरिस को टीम में 16.25 करोड़ रुपये में शामिल किया गया था। 

– युवराज सिंह – भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल ऑक्शन में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह पांचवे स्थान पर है।

– निकोलस पूरन – आईपीएल में 2023 में निकोलस पूरन 16 करोड़ रुपये में बिके है। उन्हें लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने खरीदा है। 

– पैट कमिंस – ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 15.5 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए थे। आईपीएल ऑक्शन 2020 में उन्हें इतनी राशि में खरीदा गया था। 

– काइल जेमिसन – न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जेमिसन आईपीएल 2021 के दौरान 15 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हुए थे।

– बेन स्टोक्स – बेन स्टोक्स को आईपीएल 2017 के दौरान 14.5 करोड़ रुपये की कीमत अदा करने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स में शामिल किया गया था। वो सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर शामिल है।

– दिनेश कार्तिक – भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर ने 2014 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Latest articles

Rising India Summit | Regional parties only fighting BJP in their respective states, says Amit Shah on oppn unity

Union home minister Amit Shah at Network18's Rising India 2023 Summit on March 29,...

KKR Opener Venkatesh Iyer Packs Punch With Explosive Batting in The Nets

KKR will rely heavily on Venkatesh Iyer to give them solid starts in IPL...

Met Punjab CM Every 3 Months, Reveals Amit Shah at Rising India Summit

Union Home Minister Amit Shah at News18 Rising India Summit on March 29, 2023.Speaking...

Rajasthan Royals’ players groove to Gangnam Style Ahead of IPL 2023

Rajasthan Royals’ players groove to Gangnam Style (Instagram/RajasthanRoyals)Many users have praised the dancing skills...