spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़राज्यWest Bengal: ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में हम लोगों को बांटने...

West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में हम लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैं

Published on

spot_imgspot_img

प्रतिरूप फोटो

ANI

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं।

कोलकाता। सभी समुदायों के लोगों से क्रिसमस उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं।
यहां पार्क स्ट्रीट में कोलकाता क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करने के साथ विभिन्न त्योहारों के दौरान जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं, बल्कि जोड़ते हैं। हर साल की तरह पूरे राज्य में झाड़ग्राम से लेकर बंडेल तक हर जिले में क्रिसमस मनाया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आएं बंगाल को एक ऐसी जगह बनाएं, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हुए अपने त्योहार एक साथ मनाएं।’’
ममता की पार्टी भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाती रही है।
बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में सांप्रदायिक राजनीति लेकर आई है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Latest articles

Minnesota Nuclear Plant Shuts Down for Leak; Residents Worry

A Minnesota utility began shutting down a nuclear power plant near Minneapolis on Friday...

Jeff Bezos’ Company Blue Origin to Resume Space Flights ‘Soon’ after 2022 Accident

Last Updated: March 25, 2023, 03:07 ISTIn all, Blue Origin has flown 32 people...

US, Canada Agree Deal to Curb Illegal Migration

President Joe Biden laid out a vision of world-leading US-Canadian economic cooperation in a...

Bombay HC Upholds POCSO Conviction, Says Minor Aged 3.5 Can’t be Expected to Describe Private Parts

Last Updated: March 25, 2023, 02:26 ISTA plea was filed against the order of...