spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़राज्यसभी मुख्यमंत्रियों को हॉकी विश्व़ कप के लिये आमंत्रित करेगा ओडिशा

सभी मुख्यमंत्रियों को हॉकी विश्व़ कप के लिये आमंत्रित करेगा ओडिशा

Published on

spot_imgspot_img

ANI

सत्तारूढ बीजद, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस, माकपा, भाकपा, समाजवादी पार्टी, राजद और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है।

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुरूष हॉकी विश्व कप के लिये आमंत्रित किया जायेगा।
पटनायक ने यहां बृहस्पतिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में यह घोषणा की। इस बैठक में सत्तारूढ बीजद, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस, माकपा, भाकपा, समाजवादी पार्टी, राजद और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है।’’

पटनायक ने केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 से 29 जनवरी तक प्रदेश में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी में सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की सुचारू मेजबानी ओडिशा ही नहीं पूरे देश की प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने कहा,‘‘ इसलिये हमें मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना है।’’
टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर खेला जायेगा।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़

Latest articles

Humanity’s Survival Depends on How People Manage Water: UN Chief

Last Updated: March 25, 2023, 04:02 ISTThe UN chief said the world is draining...

New debt mutual fund tax rule may help banks bridge deposit shortfall

MUMBAI: For years, banks have been pitching for tax parity with mutual funds by...

Minnesota Nuclear Plant Shuts Down for Leak; Residents Worry

A Minnesota utility began shutting down a nuclear power plant near Minneapolis on Friday...

Jeff Bezos’ Company Blue Origin to Resume Space Flights ‘Soon’ after 2022 Accident

Last Updated: March 25, 2023, 03:07 ISTIn all, Blue Origin has flown 32 people...