spot_imgspot_img
Homeहिंदी न्यूज़ज्योतिषअप्रैल माह में एक ही राशि में बन रहे हैं 3 राज...

अप्रैल माह में एक ही राशि में बन रहे हैं 3 राज योग, जानिए किसे लाभ देगा ये सुखद संयोग

Published on

spot_imgspot_img

इस माह एक ही राशि में 3 राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के कारण कुछ राशियों को महालाभ होगा और कुछ के लिए मिलेजुले असर वाला समय साबित होगा। यह राजयोग 22 मार्च को मीन राशि में बन रहा है। इसके बाद 28 मार्च को भी कुंडली महाराजयोग का निर्माण होगा। इसके बाद अप्रैल में 3 राजयोग का निर्माण होगा। आओ जानते हैं कि किस तरह और कौन से 3 राजयोग के निर्माण से किस राशि को मिलेगा लाभ।

 

22 मार्च को 3 राजयोग भी है इस दिन : 22 मार्च को हंस, बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग में शुरु होगा यह नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का पर्व। मीन राशि में गुरु के होने से हंस योग। इसी राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग और इसी राशि में गुरु एवं चंद्र की युति से गज केसरी योग का निर्माण हो रहा है।

 

28 मार्च को महायोग का निर्माण : 28 मार्च को करीब 700 साल बाद केदार, मालव्य, हंस, चतुष्यचक्र और महाभाग्य राजयोग बन रहे हैं। 28 मार्च 2023 को मंगलवार को यह महासंयोग बनेगा। मेष राशि में शुक्र होने से मालव्य योग, मीन राशि में गुरु होने से हंस योग, लग्न में सूर्य के होने से महाभाग्य योग, जब कुण्डली में सातों ग्रह किन्हीं चार राशियों में हों तो केदार योग बनता है।

 

21-22 अप्रैल को 3 राजयोग का निर्माण : इसके बाद 21 अप्रैल 2023 में भी हंस, बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग का निर्माण मेष राशि में होगा। 

कर्क राशि : आपकी राशि पर हंस और मालव्य राजयोग नवम भाव में बनकर प्रभाव देगा जिसके कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। व्यापारी हैं तो यात्रा से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि होगी।

 

कन्या राशि : आपके लिए मालव्य योग सप्तम भाव में बन रहा है। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय गुजरेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

 

मिथुन राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में हंस और मालव्य यह योग बन रहा है। सभी राजयोग आपके लिए शुभ साबित होंगे। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी तगड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।

 

मीन राशि : आपकी राशि के लिए पांचों योग अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। खासकर हंस और मालव्य राजयोग के चलते आपको मान सम्मान के साथ ही धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी हैं तो भरपूर मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Latest articles

Ishan Kishan’s Fiery Net Session With Mumbai Indians Ahead of IPL 2023

Ishan Kishan trained hard in the nets (Instagram/@mumbaiindians)The video shows the 24-year-old expressing himself...

‘Why’s Rahul Gandhi Beating Chest Over Disqualification?’ Amit Shah’s ‘Reminder’ at Rising India Summit

Published By: Apoorva MisraLast Updated: March 29, 2023, 21:12 ISTUnion Home Minister Amit...

BJP Will Win K’taka, MLAs Will Choose CM, BSY is Star Campaigner, Says Amit Shah

Union Home Minister and senior BJP leader Amit Shah at the Rising India Summit...

Amit Shah at News18 Rising India​

Published By: Manjiri JoshiLast Updated: March 29, 2023, 21:01 ISTUnion Home Minister Amit...